बिल्हा

आर्मी जवान के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी को दिया अंजाम…पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदात कम होने का नाम ही नही ले रही है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिसिंग व्यवस्था के सारे प्रयास ना काफी साबित हो रहे है। ताजा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दगोरी का सामने आया है। जहाँ एक किसान परिवार के आर्मी जवान के सुने घर से अज्ञात चोरी ने धावा बोलकर 62 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत श्याम सुंदर सन्नाट ने बिल्हा थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होने जानकारी देते हुए बताया है कि वह तीन भाई है। प्रार्थी के छोटे भाई का बेटा रमाकांत सन्नाट जो भारतीय थल सेना नागपुर मे है पुरे परिवार के साथ वही रहता है। जिसके दागोरी स्थित घर की देख रेख परिवार के अन्य सदस्य करते है। इसी कड़ी में प्रार्थी की मां 12 अप्रैल को रमाकांत सन्नाट के घर की साफ सफाई कर ताला लगाकर अपने दूसरे घर चली गई थी।

वही जब वह सुबह घर पहुंची तो उक्त घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर में रखे सामान अस्त व्यस्त थे जब घर में रखे कीमती सामने की जांच की तो पता चल की अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर के अंदर अलमारी का लाक तोड़कर उसमे रखा सोने का सामान 2 नग लाकेट, 2 नग कान का बाली, 1 नगं अगुठी ,1 नग नथनी, चांदी के सामान- 1 जोडी पायल, 8 नग बच्चे का पायल, 1 नग करधन, 4 नग लाकेट, 1 नग चैन, 1 नग कमर बंध,1नग बाजु बंध, 1नग अंगुठी, 1 नग कटोरी,व 1 नग गणेश का मुर्ति कुल जुमला किमती 62000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इधर मामले की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...