बिलासपुर

जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुँच रहे जिलेवासी..समस्या, शिकायत और मांग संबंधी आवेदनों की तत्काल हो रही सुनवाई, कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में एडीएम आर.ए.कुरूवंशी ने आज यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कुछ आवेदनों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में आज एडीएम ने 132 मामलों की सुनवाई की।

जनदर्शन में आई शहर की महिला समूहों ने एडीएम के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उन्हें नगर पालिक निगम द्वारा मकान आबंटित किया गया था, जिस पर अन्य व्यक्तियों द्वारा बलपूर्वक कब्जा कर लिया गया है। एडीएम ने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सिरगिट्टी निवासी मनहरण प्रसाद साहू ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिरगिट्टी से ऋण दिलाने के लिए आवेदन दिया। एडीएम ने आवेदन को टीएल में पंजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले को सौंपा।

कोटा ब्लॉक के ग्राम करवा निवासी मिथिलेश दरके ने विधवा पेंशन दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत कोटा देखेंगे। भेलनाडीह निवासी प्रतापसिंह नेताम ने एन.एच.130 के निर्माण हेतु अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी देते हुए मुआवजा राशि दिलाने की मांग की।

एडीएम ने आवेदन को टीएल में पंजी कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश