बिलासपुर

अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई कर 01 हाइवा और 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 07 वाहनों को जब्त किया है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। खनिज अमले द्वारा कच्छार, लोफन्दी, सेंदरी, निरतु, लखराम, गढ़वत, खैरखूंडी, लोखड़ी, तुरकाडीह और सकरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कच्छार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 01 ट्रैक्टर पकड़ा गया। वहीं सेंदरी क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। लोखड़ी क्षेत्र में बिना अनुमति रेत परिवहन करते 01 हाइवा पर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा सकरी क्षेत्र में मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए गए। जब्त सभी वाहनों को पुलिस थाना कोनी एवं सकरी की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम आगे भी अभियान चलाकर खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसती रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...