पचपेड़ी

बाइक अड़ाकर हाइवा चालक से लूट को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार… चालक की सूझबूझ से पकड़े गए आरोपी

उदय सिंह

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चिस्दा के पास हाइवा के सामने बाइक अड़ाकर लूट करने वाले आरोपी पकड़े गए है, जिनके कब्जे से एक बाइक और एक स्कूटी सहित लूट की रकम 10 हजार रुपए को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा चालक उमेश कुमार यदु पिता शत्रुहन यदु उम्र 35 साल निवासी खम्हरिया थाना भाठापारा जिला बलौदा बाजार (छ.ग.) का निवासी है जो पेशे से ड्राईवरी कार्य करता है, हाईवा क्रमांक सी.जी. 22 एक्स 0152 को चलाकर बलौदा बाजार से रेत लोड कर हाईवा खाली करने पचपेडी आया था जो रेत खाली कर खाली हाईवा लेकर वापस बलौदा बाजार जा रहा था जो घटना स्थल चिस्दा मेन रोड के पास पहुँचा था कि इसके हाईवा के सामने एक मोटर सायकल व एक एक्टीवा स्कूटी सवार 02 02 अज्ञात व्यक्तियों ने इसके हाईवा को रोककर हाईवा में चढकर प्रार्थी के पेट जेब में रखे नगदी रकम 10 हजार रु को उपरोक्त चोरो ने मारपीट कर लूट कर ले गये प्रार्थी ने भागते समय उनके एक्टीवा वाहन का नम्बर सी.जी. 22 डब्ल्यु 5433 लिखा नोट कर लिया एवं उपरोक्त घटना की सूचना अपने मालिक अनुपम वर्मा को दिया रात्रि में हाईवा में ही सोकर सूबह थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट पर थाना पचपेडी में उपरोक्त प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी सी.एस.पी. चकरभाठा को मामले में तत्काल संज्ञान लेने निर्देश दिये जिनके नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर थाना पचपेडी द्वारा जांच पतासाजी में लिया गया प्राप्त एक्टीवा वाहन नम्बर सी. जी. 22 डब्ल्यु 5433 के आधार पर संदिग्ध सागर वर्मा के निवास चिल्हाटी जाकर पुछताछ किया जो अपने साथी आदित्य केवट व राजू कॅवट एवं एक नाबालिग के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं रात में लुटे हुये पैसो का बंटवारा कर लेना बताये जो उपरोक्त आरोपीयों से अलग-अलग घटना का लूटा गया मशरूका व घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कुटी व मोटर सायकल क्रमांक सी. जी. 22 डब्ल्यु 6356 को बरामद कर गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायालय पेश किया गया है। इस मामले को सुलझाने में निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज थाना प्रभारी पचपेडी प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, शिवधन बाजरे, आरक्षक विधासगर खटकर, कन्हैया लाल पैकरा, कन्हैया लाल मरावी, निता यादव, का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी