मस्तूरी

एक बार फिर सक्रिय हुए अज्ञात धान चोर..मंडी ले जाने रखा 35 क्विंटल धान फार्म हाउस से चोरी, मस्तूरी क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – जिले में एक बार फिर अज्ञात धान चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जो किसानों की मेहनत की कमाई को चुराने बड़े वाहनों के साथ ताक में रहते है और जैसे ही रात में मौका मिलता है धान की चोरी को अंजाम देकर फरार हो जाते है। ताजा मामला गिरोह का इसलिए है क्योंकि बाड़ी में धान की चोरी अकेले व्यक्ति द्वारा नही की जा सकती, लिहाज़ा कुछ लोगों का गिरोह ही इस तरह की चोरी को अंजाम दे सकता है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा निवासी प्रणव वर्मा का फार्म हाउस लिमतरा स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित है जहाँ 2 एकड़ 10 डिसमिस में स्वर्णा धान की पैदावार की गई थी, जिसे मिसाई के बाद 70 बोरियों में भरकर रखा गया था, जिसे 13 जनवरी को धान खरीदी केंद्र लेकर जाना था जिसका टोकन कट चुका था।

लेकिन इसी बीच 7 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने धान की 70 बोरियों को चोरी कर ले गए, जिसे किसी पिकअप में भरकर ले जाने की संभावना है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...