महासमुंद

अंतराज्यीय गाँजा तस्कर चढ़े महासमुंद पुलिस के हत्थे, 125 किलोग्राम गाँजा, अवैध हथियार और एक कार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे खेप

रमेश राजपूत

महासमुंद – उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गाँजा तस्करी का एक बड़ा मामला फिर पकड़ा गया है, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजे की खेप सहित एक कार, अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, चाकू भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि खरियार रोड, ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप एक टोयोटा कार में ओडिशा से बागबाहरा, खल्लारी, महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है।

जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना खल्लारी पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया गया। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी खरियार रोड, ओडिशा़ की तरफ से 01 टोयोटा कार क्रमांक CG 08 0681 महासमुन्द की ओर आ रही थी। रोकने के पश्चात् वाहन सवार व्यक्ति वाहन से उतर कर जंगल की तरफ भागने लगे जिसे पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त वाहन टोयोटा कार को एन.एच. 53 आंवराडबरी के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम, जितेंद्र सिंह बग्गा पिता परमजीत सिंह बग्गा 30 साल वार्ड नंबर 11 पंजाबी पारा थाना जोक खरियार रोड नुवापाड़ा, गौरव दिक्षित पिता सुशील दीक्षित 24 साल निवासी महाराजपुर पारा थाना अधारताल जिला जबलपुर मध्य प्रदेश, रोहित रजक पिता भोला राम रजक उम्र 23 निवासी नई बस्ती परियट पनागर थाना पनागर जिला जबलपुर,

नीरज चौधरी पिता स्व अशोक चौधरी उम्र 21साल निवासी वार्ड 76 पनागर जबलपुर का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। टोयोटा कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन की सघन तलाशी लेने पर वाहन के सीट के नीचे रखे 01 नग देशी पिस्टल एवं 16 नग जिंदा कारतूस, 01 नग चाकू मिला। वाहन में रखे अवैध गांजा को तौल करने पर कुल 02 प्लास्टिक बोरी में 125 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 125 किलो कीमती 31,00,000 रूपये गांजा एवं वाहन क्रं. CG 08 0681 कीमती 6,00,000 रूपये, नगदी रकम 11810 रूपये, 01 देशी पिस्टल, 16 नग जिंदा कारतूस, 01 नग चाकू, 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल फोन कुल कीमती 37,11,810 रूपये जप्त किया गया।

आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा तथा अवैध रूप रखे देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस एवं चाकू को परिवहन किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 41/2023 धारा 20(B) NDPS, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत थाना खल्लारी में कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु. अधिकारी (पु) महासमुन्द मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी खल्लारी उप निरीक्षक उमाकान्त तिवारी, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीमुद्दीन खान, सउनि0 सुशील शर्मा, प्रवीण शुक्ला प्रआर. सतीश पाण्डेय, मिनेश ध्रुव आर. रवि यादव, महेन्द्र यादव, हीरालाल अकोनिया, गोविंद बेहरा, पवन सिन्हा, केशव ठाकुर, शुभम पाण्डेय, चम्पलेश ठाकुर, छत्रपाल सिन्हा, अभिषेक राजपूत के द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
होलिका दहन के दौरान हुआ विवाद.... युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी पर मामला दर्ज, पचपेड़ी:- विवाद कर युवक पर हंसिए से हमला....होली के दौरान हिंसक घटना, जमीन के फर्जी दस्तावेज से 1 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी का मामला...1 आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर:- अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, 12 घंटे में आरोपी पति गिरफ्तार...चरित्रशंका बनी हत... भाजपा मल्हार मंडल के अध्यक्ष बने रंजीत सिंह ठाकुर, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल ठगी की रकम म्युल एकाउंट से निकालने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे....जांच जारी, भाजपा ने बिलासपुर जिले के शेष मंडल अध्यक्षों की घोषणा...इन्हें मिली जिम्मेदारी, अवैध संबंधों की कीमत बनी मौत.... दोस्त ही निकला कातिल, रेलवे ट्रेक पर मिली थी लाश, डिप्टी कलेक्टर नितिन तिवारी बनाये गए कोटा एसडीएम....कलेक्टर ने जारी किए आदेश, बस की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल...होली की खुशियां हुई फीकी, पथरिया मोड़ के पास हुई दुर्घटना,