बिल्हा

बिरयानी उधार में न देने पर अपहरण कर मारपीट का मामला….फरार सभी आरोपी और बोलेरो वाहन पुलिस के कब्जे में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती शाम बिल्हा पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि शाम करीबन 5.30 बजे ग्राम बरतोरी के योगेश वर्मा पिता उत्तरा कुमार वर्मा उम्र 22 साल निवासी बरतोरी थाना बिल्हा को कुछ अज्ञात व्यक्ति जबरदस्ती बोलेरो वाहन में अपहरण कर ले गये है सूचना पर तत्काल थाना बिल्हा पुलिस टीम रवाना किया गया सूचना के आधार पर ग्राम बरतोरी अमलडीहा के लोगो से उक्त बोलेरो के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त वाहन ग्राम कोहरौदा तरफ जाना पता चला जिस पर टीम द्वारा ग्राम कोहरौदा नदी किनारे मुक्तीधाम के पास जाकर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें अपहृत योगेश वर्मा को सकुशल आरोपी दीपक चतुर्वेदी के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी दीपक चतुर्वेदी के अन्य साथी पुलिस को देखकर भाग गये प्रार्थी योगेश वर्मा आरोपी दीपक चतुर्वेदी व घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को साथ थाना लेकर आये। प्रार्थी योगेश वर्मा व आरोपी से पुछताछ पर पता चला कि प्रार्थी ग्राम बरतोरी में बिरयानी सेंटर में काम करता है आरोपी अपने साथियों के साथ दिनांक 20.04.2023 को उधारी में अंडा लेने गया था ।

जिसे प्रार्थी ने मना किया था उसी बात पर दीपक चतुर्वेदी और उसके साथियों ने दिनांक 20.04.23 को शाम करीबन 5.30 बजे अपने उक्त बोलेरो वाहन CG 10 BL 0634 में जबरदस्ती रोड से उठाकर ग्राम कोहरौदा नही किनारे मुक्तीधाम के पास लेजाकर गाली गलौच कर हाथ, मुक्का, बेल्ट, डंडा से मारपीट किये है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में धारा 365, 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया, जिस पर अपहरण करने वाले फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश मिले जिस पर थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर अन्य फरार आरोपियों की पता साजी हेतु टीम रवाना किया जो प्रकरण के अन्य फरार आरोपी राहूल कुमार भास्कर पिता तोष कुमार भास्कर उम्र 21 साल, परमेश्वर भारद्वाज पिता कमुद राम भारद्वाज उम्र 22 साल निवासी ग्राम कोहरौदा थाना बिल्हा को आरोपियों के ग्राम से गिरफ्तार किया गया जिन्हे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर के नेतृत्व मे सउनि धमेंद्र यादव, प्र आर रूपेश कुमार तिग्गा, खेम सिंह श्याम, आरक्षक – संतोष मरकाम, गोवर्धन शर्मा, रंजीत खलखो, दिनेश कुमार पटेल, शत्रुहन जगत डायल-112 के आरक्षक सोमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...