छत्तीसगढ़बिलासपुर

गिरजा घरों में गुड फ्राइडे की विशेष प्रार्थना सभा, प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर कहे गए सात वचनों पर किया गया मनन

प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाने का स्मरण करते हुए क्रूस पर कही गई उनकी सात वाणियो का मनन गिरजा घरों में किया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को मसीही समाज ने गुड फ्राइडे का पर्व मनाया। इसे भले ही गुड फ्राइडे पुकारा जाता हो लेकिन यह उनके लिए सबसे दुखदाई दिन है। जब प्रेम और सत्य का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह की लोकप्रियता से डर कर उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया था। प्रभु ने निस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदहारण देते हुए अपना बलिदान ही नहीं दिया बल्कि विरोधियों की सभी यातनाएं सही और उन्हें भी अंत समय में क्षमा कर दिया। 40 दिन तक दुख भोग सप्ताह में उपवास रखने के साथ विश्वासीयों के लिए यह उनके अंतिम संदेशों को याद करने का दिन भी है। वहीँ यह प्रभु यीशु के वचनों पर अमल करने का भी दिन है। प्रभु यीशु मसीह शुक्रवार को गिरफ्तार हुए,

जैतून पर्वत पर अंतिम प्रार्थना प्रभु ने शुक्रवार को की , प्रभु यीशु का अपमान कर उन पर मुकदमा शुक्रवार के दिन ही चलाया गया। निर्दोष होते हुए भी शुक्रवार को ही जीसस को क्रूस पर चढ़ा दिया गया। उसी का स्मरण करते हुए शुक्रवार को बिलासपुर के सभी गिरजाघरो में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ। सेक्रेट हार्ट चर्च से क्रूस यात्रा निकाली गई तो वही डिसाइपलऑफ क्राइस्ट और अन्य चर्चों में प्रभु द्वारा क्रूस पर कही गई सात वाणियो पर मनन किया गया।
मनुष्य को पाप से मुक्ति दिलाने के लिए संसार में आए प्रभु यीशु मसीह ने अपना बलिदान देकर विश्व कल्याण का संदेश दिया। उसी संदेश को एक बार फिर गुड फ्राइडे पर दोहराया गया। अगले रविवार को ईस्टर का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन प्रभु यीशु मसीह पुन जीवित हो उठे थे। पुनरुत्थान के इस पर्व को मनाने की तैयारी सभी गिरजाघरों में की जा रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...