सक्ती

कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार… एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा,

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के थाना चंद्रपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक एस.एन. मिश्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी प्रार्थी के खिलाफ दर्ज मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में कुल 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था, जबकि दूसरी किश्त लेते समय एसीबी ने उसे धर दबोचा।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बालपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम बालपुर की सरस्वती जायसवाल द्वारा उसके तथा उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट थाना चंद्रपुर में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर थाना चंद्रपुर में पदस्थ एएसआई एस.एन. मिश्रा द्वारा 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी एस.एन. मिश्रा प्रार्थी से पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपए पहले ही ले चुका था और शेष 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था।
इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की। रविवार 10 मई 2026 को प्रार्थी ने आरोपी को गुड्डू ढाबा, चंद्रपुर में शेष राशि देने के लिए बुलाया। जैसे ही आरोपी एएसआई ने 20 हजार रुपए रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद एसीबी बिलासपुर की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ लगातार रिश्वतखोरी की शिकायतें मुखबिरों के माध्यम से भी मिल रही थीं। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी शासकीय कर्मचारी या अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने पर तत्काल सूचना दें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...