बिलासपुर

सिरगिट्टी ओवरब्रिज के नीचे मिली युवक की संदिग्ध लाश…शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – यूपी से मजदूरी करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सिरगिट्टी क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे रेल लाइन के पास एक युवक की लाश गुरुवार को मिली है। जिसकी सूचना पाकर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मृतक की पहचान संजय राजपूत के रूप में की है। मृतक मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो बीते एक साल से शहर में रहकर मजदूरी का काम करता था।

घटनास्थल पर पुलिस को खून के निशान मिले हैं और मृतक के शरीर में गंभीर चोट के निशान भी हैं मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। वही मृतक के साथी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम को उससे मुलाकात हुई थी। लेकिन उसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद सीधे गुरुवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...