बिलासपुर

सड़क, मुआवजा तो कोई लोन नही मिलने की शिकायत लेकर पहुँचा कलेक्टर जनदर्शन में….जल्द निराकरण का दिया गया आश्वासन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज अतिरिक्त कलेक्टर आर.ए. कुरूवंशी ने जिले के विभिन्न ग्रामों सहित नगरीय निकायों से आए ग्रामीण, किसानों एवं आमजनों की समस्याओं को सुना। तत्काल सुलझने वाले प्रकरणों के निराकरण के साथ ही कुछ प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।जनदर्शन में आज विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम कुंआ से आए ग्रामीणों ने मनरेगा मद से सड़क निर्माण की स्वीकृति की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लगभग 500 किसानों द्वारा खेती का कार्य किया जाता है। खेती करने के लिए आवागमन की सुविधा का अभाव होने से ट्रैक्टर, गाड़ी सहित खेतों तक भारी कृषि उपकरणों की पहुंच बहुत मुश्किल हो जाती है। ग्रामीणों के इस आवेदन पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री कुरूवंशी ने इसे टीएल में लेते हुए जनपद पंचायत सीईओ तखतपुर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बेलगहना के नरेन्द्र नाथ शुक्ला ने सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि की मुआवजा राशि दिलाने की गुहार लगाई। अतिरिक्त कलेक्टर ने एसडीएम को मामले का परीक्षण करने कहा।

जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत जोगीपुर की सरपंच राजकुमारी बिंझवार एवं सचिव भोलादास मानिकपुरी ने आंगनबाड़ी भवन की जर्जर स्थिति से अतिरिक्त कलेक्टर को अवगत कराते हुए शीघ्र ही आंगनबाड़ी भवन निर्माण के संबंध में आवेदन दिया। अतिरिक्त कलेक्टर ने मामले को कोटा के जनपद पंचायत सीइओ को आवश्यक कार्यवाही हेतु सौंपा। विकासखण्ड कोटा के गोबरीपाट से आए संजय कुमार बंजारे द्वारा बैंक से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन न मिलने की शिकायत की। श्री बंजारे ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि वह गोबरीपाट के निवासी है। बैंक द्वारा जनपद पंचायत कोटा में लोन हेतु शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने लोन हेतु आवेदन भी किया था लेकिन आज तक उनके आवेदन पर कोई कार्यवाही न करते हुए लोन की राशि का भुगतान बैंक द्वारा नहीं किया गया है। इस पर अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा आवेदन को टीएल में पंजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत जलसों के किसानों ने ग्राम पंचायत में पशुओं के लिए शेड निर्माण हेतु आवेदन दिया। इस मामले को अतिरिक्त कलेक्टर श्री कुरूवंशी ने टीएल में पंजी कर मस्तूरी जनपद पंचायत के सीईओ को सौंपा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...