कोरबा

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों को डरा धमकाकर वसूली करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से नगदी रकम और वॉकी टॉकी जब्त

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर चौकी पुलिस ने 2 फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर भयादोहन करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार किया है, जिसने नगदी रकम और एक वॉकी टॉकी को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पुरुषोत्तम पटेल पिता जगदीश प्रसाद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी नगोई बसेरा थाना कटघोरा जिला कोरबा ने मानिकपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 दिसंबर 2023 के शाम 4:00 बजे के आसपास सुरेंद्र वैष्णव एवं सुरेंद्र राठौर नाम के व्यक्ति अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को डरा धमका कर रकम की मांग कर रहे हैं, जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली अभिनव कांत, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में अधीनस्थ स्टाफ के साथ विशेष टीम तैयार कर उक्त आरोपियों की धर पकड़ किया गया। प्रकरण की विवेचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपियो के मेमोरेंडम पर आरोपी सुरेंद्र वैष्णव पिता देवदास वैष्णव उम्र 29 वर्ष पता गिधौरी थाना उरगा से लोगो को भयभीत कर प्राप्त रकम ₹220 तथा आरोपी सुरेंद्र राठौर पिता शत्रुघ्न लाल राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी नाराईबोध थाना कुसमुंडा वर्तमान पता न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खरमोरा कोरबा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग वॉकीटॉकी को विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...