बिलासपुर

मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, मुख्य मार्ग पर देर रात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा अशोक नगर चौक में स्थित एक मोबाईल दुकान में बीती रात अज्ञात चोर ने शटर का ताला तोड़कर मोबाईल सहित अन्य सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें अशोक नगर निवासी प्रार्थी आनंद कुमार बनर्जी ने बताया कि उनकी आनंद मोबाइल केयर की दुकान अशोक नगर चौक में स्थित है जहाँ बीती रात वह ताला लगाकर घर चले गए थे,

आज सुबह पेपर बांटने वाले उनके घर पहुँचकर जानकारी दी कि उनकी दुकान में लगे शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर खुली हुई है, जिस पर दुकान पहुँचने पर पता चला कि अज्ञात चोर ने कई मोबाइल और विभिन्न महंगे सामानों की चोरी को अंजाम दिया है,

जिसकी अनुमानित कीमत 53 हजार रुपए से अधिक है मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी...