मस्तूरी पचपेड़ी

संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग की मौत एक गंभीर, जहरीली महुआ शराब का मामला….पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर मस्तूरी– पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह में दो नाबालिग युवकों के जहरीली कच्ची शराब सेवन का मामला सामने आया है, जिसमें एक 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है और दूसरा 15 वर्षीय युवक गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग तालाब के किनारे महुआ कच्ची शराब पी रहे थे, तभी दोनों की तबियत खराब हुई और दोनों उल्टी करने लगे, जिन्हें आस पास के लोगों ने देखा और हॉस्पिटल लेकर निकले तभी रास्ते मे 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई,

वही दूसरे नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर है। गौरतलब है कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कच्ची शराब का अवैध कारोबार फलफूल रहा है, जिसकी चपेट में ही आने से आज एक नाबालिग की मौत हो गई है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर है।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,