बिलासपुर

चोरी का मोबाईल बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 5 मोबाईल बरामद

पुलिस की संयुक्त टीम ने की घेराबंदी फिर आरोपी को लिया कब्जे में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी की मोबाइल को बेचने के फिराक में घूम रहे युवक को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति बुधवारी बाजार गेट नंबर 01 के पास एक व्यक्ति चोरी का मोबाईल रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसपर तोरवा पुलिस, आरपीएफ एवं टीओपीबी टॉस्क टीम की सयुंक्त कार्यवाही करते हुए मौके पर दबीश दी। जहाँ जांजगीर जिले के ग्राम देवरी निवासी भूपेन्द्र कुमार कर्ष मौजुद था।

जिसके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियो के 05 नग मोबाईल जप्त किया गया है। वही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की, आरपीएफ निरीक्षक श्री भास्कर सोनी प्रभारी टीओपीबी टॉस्क टीम उनि. कुलदीप सिंह, प्र. आर. अशोक कश्यप ( थाना तोरवा ), प्र. आर. सत्यम सरकार ( टीओपीबी ) प्रमोद कसेर आर. सुनील सिंह, अशोक चंद्राकर तथा आरक्षक बैजनाथ (टीओपीबी ), का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...