छत्तीसगढ़बिलासपुर

तेलीपारा में पाइप लाइन फटने से तीसरे दिन भी घरों में नहीं आया पानी, पार्षद पति ने भेदभाव का लगाया आरोप

तेलीपारा क्षेत्र में तीसरे दिन भी जल संकट कायम रहा। मेन पाइप लाइन ब्लॉक करने और फिर पाइप लाइन फूट जाने की वजह से घरों में पानी नहीं पहुंचा वहीं सोमवार को नगर निगम के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

गर्मी आते ही शहर में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। एक तरफ व्यापार विहार, तार बाहर, गोड़ पारा, जूना बिलासपुर क्षेत्र में लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं तो वही सीवरेज की खुदाई के चलते तेलीपारा क्षेत्र में भी कृत्रिम जल संकट की स्थिति बन चुकी है। यहां सीवरेज पाइप लाइन की खुदाई के दौरान बीच में पानी सप्लाई का मेन पाइप आ रहा था । काम आगे बढाने के लिए इसे ब्लॉक किया गया, जिस कारण क्षेत्र में करीब ढाई हजार घरों में पानी आना बंद हो गया। इसको दूर करने के लिए एक तरफ तो टैंकर से फौरी राहत देने की कोशिश की गई, वहीं दूसरी ओर जल विभाग द्वारा दो अन्य सर्विस पाइप से कनेक्शन जोड़ दिया गया, ताकि मसान गंज , तेलीपारा,मध्य नगरी चौक ,खपरगंज क्षेत्र में पानी की सप्लाई हो सके, लेकिन इसी बीच पाइप लाइन फूट जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया और इसी वजह से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा। पिछले 3 दिनों से इस समस्या से दो-चार हो रहे लोगों का गुस्सा इस वजह से फूट पड़ा। शनिवार को नगर निगम ने यहां मरम्मत कार्य शुरू किया था लेकिन रविवार को पाइपलाइन फूटा और सोमवार को भी सुबह से जानकारी होने के बावजूद निगम के कर्मचारी 12:00 बजे के बाद पहुंचे जिसे लेकर तेलीपारा क्षेत्र के लोगों में गुस्सा नजर आया ।

सोमवार को सुधार कार्य से पहले गड्ढे में जमा हो चुके हजारों लीटर पानी को मशक्कत के बाद निकाला गया। सीवरेज की खुदाई की वजह से गर्मी के इस मौसम में बेवजह जल संकट उत्पन्न हुआ है। हैरानी इस बात की है कि वैकल्पिक रूप रूप से नगर निगम द्वारा जिस तरह सर्विस पाइप लाइन से कनेक्शन जोड़ा गया था वह प्रयोग भी सफल नहीं हो पाया। वार्ड की पार्षद रजनी दुर्गा सोनी के पति और पूर्व पार्षद दुर्गा सोनी ने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक षड्यंत्र के रूप में अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है । वार्ड क्रमांक 28 शिवाजी नगर के पूर्व पार्षद का आरोप है कि भाजपा कार्यकाल में कभी उनके वार्ड में पानी की समस्या नहीं हुई थी।अब यहां जानबूझकर इस तरह की समस्या पैदा की जा रही है। इस समस्या के पीछे राजनीतिक दुर्भावना को वजह बताते हुए भाजपा पार्षद वाले वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप दुर्गा सोनी ने लगाया है ।उनका आरोप है कि यह षड्यंत्र इसलिए किया जा रहा है ताकि आने वाले चुनाव पर उसका असर पड़े।

पिछले कुछ सालों से गर्मी के इस मौसम में जल संकट बिलासपुर का दुर्भाग्य बन चुका है। कम से कम इस पर तो राजनीति नहीं होनी चाहिए। एक तरफ देश की अखंडता की बात की जाती है और बिलासपुर जैसे शहर में अगर वार्डो के नाम पर भी इस तरह से विखंडन कर राजनीतिक समर्थन के हिसाब से सौतेला या अपनापन वाला व्यवहार किया जाएगा तो फिर इसे कुशासन ही कहा जाएगा । राजनीतिक नफे नुकसान से परे फिलहाल इस गर्मी में सभी वार्डों में पेयजल की आपूर्ति त्वरित रूप से करने की जरूरत है। मुमकिन है अगले साल से मिशन अमृत योजना के तहत बिलासपुर में जल संकट से मुक्ति मिल जाए, इसलिए इस साल नगर निगम द्वारा विशेष प्रयास की जरूरत है और खास बात यह है कि ऐसा करने के दौरान अनिवार्य रूप से राजनीतिक चश्मा उतार फेंकना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,