बिलासपुर

शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्षों तक शारिरिक शोषण….वादा तोड़कर जाने के बाद पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत,आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया के शिकायत के चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने 28 अप्रैल को सकरी थाने में पेण्डारी निवासी आशीष यादव के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहाँ उन्होने बताया की आरोपी द्वारा जल्द शादी करने का विश्वास दिलाकर प्रार्थिया को अपनें साथ विगत डेढ़ वर्षो से रखा था। और उसके साथ आय दिन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। इसी बीच आरोपी अपने किए वादे से मुकर गया और प्रार्थिया को छोड़कर चले गया। जिससे मायूस प्रार्थिया ने घटना की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई थी। इधर घटना के बाद सकरी पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के पतासाजी कर गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक सउनि ममता दुबे, आरक्षक सानंद तिग्गा, जय साहु, मालिक राम साहू एवं म. आर. मिथलेष पावले की विषेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...