बिलासपुर

कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 10 लीटर शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में लगातार बढ़ रही अवैध कच्ची शराब की बिक्री को लेकर अब आबकारी विभाग इस पर लगाम कसने लगातार कार्यवाही कर रहा है। आपको बता दें कलेक्टर डाॅ सारांश मित्तर को ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री और निर्माण की शिकायत मिल रही थी।जिसे देखते हुए डॉ सारांश मित्तर ने आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर टी पी भुसाखरे को कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम लगातार ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर रही है और बड़ी मात्रा महुआ शराब का जखीरा बरामद कर चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी आबकारी की टीम ने अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ सघन अभियान चलाया।

जिसमे ग्राम कपसियाकला में दबिश देकर 10लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब और 400 किलो ग्राम महुआ पास जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में आरोपी तीज राम लहरे पिता गोपाल के विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा ग्राम कपसियाकला मे ही 34 (1)क,च का मामला भी पंजीबद्ध किया है। इस कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, आरक्षक अनवर मेमन एवं आरक्षक देवदत्त जायसवाल, गणेश चेलकर, रामेश्वर पाण्डेय के अलावा मणीशंकर मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,