बिलासपुर

तम्बाकू उत्पाद से स्कूली बच्चों को बचाने मुहिम, स्कूल से 100 मीटर के दायरे को किया गया चिन्हांकित….. उपयोग और विक्रय पर होंगी सख्त कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के चयनित स्कूलो में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक रश्मि सिंह पहुँची थी। शासकीय कन्या शाला सरकंडा में नगरीय प्रशासन मंत्री ने स्कूली छात्रों को शपथ दिलाकर सभी से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे पर यलो लाईन बनाकर स्वास्थ्य और जिला प्रशासन के संयुक्त टीम ने कोटपा एक्ट का उलंघन करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने हिदायद दी है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ संजय अलंग,नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

दरसअल राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन अब हर शासकीय अशासकीय संस्थाओं को धूम्रपान और तंबाकू मुक्त करने प्रतिबद्व है। जिसको लेकर जिला कलेक्टर डॉ संजय अलंग के निर्देश पर सभी संस्थाओं के लिए सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम कोटपा 2003 के प्रावधानों के तहत सहायक नोडल अधिकाकियों का चयन किया है। जो राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर उचित पहल के साथ दोषियों पर कार्यवाही करंगे। इसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद अब स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में संचालित होने वाले पान ठेलों पर कार्रवाई की जाएगी। मौजूदा स्थिति में सभी स्कूलों के सामने 100 मीटर पर यलो लाइन खींची जा रही है। यह काम कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

26 जनवरी से पहले होगी स्कूलो की मार्किंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में शहर के 40 स्कूल और ब्लॉक लेवल में 16-16 स्कूल को चयनित किया गया है। जिनके 100 मीटर के दायरे में यलो लाइन खींच कर मार्किंग की जाएगी। उक्त परीक्षेत्र में कोई धूम्रपान के साथ तंबाकू उत्पादों को बेचता या उसका सेवन करता है। तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रथम चरण के लिए 26 जनवरी तक समय सीमा का निर्धारण किया गया है। जिसके बाद बाकी के संस्थानों में भी उक्त कार्यक्रम को सघन रूप से चलाया जाएगा

प्रथम चरण में पांच स्कूलो का हुआ मार्किंग

बुधवार को शहर के शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला सरकण्डा,शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला ‘बालक’ सरकंडासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला राजेन्द्र नगर,मिशन स्कूल,ब्रजेश हायर सेकेंडरी हिंदी और इंग्लिश मीडियम स्कूल के 100 मीटर के दायरे में यलो लाइन की मार्किंग की गई।

कॉलेज से भी मांगी गई जानकारी

जिला प्रशासन ने कॉलेजों से भी पान ठेलाओं की जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने पर कॉलेजों के सामने भी यलो लाइन बनाई जाएगी। इस दायरे में आने वाले सभी पान ठेले हटाए जाएंगे।

इन स्कूलों के सामने सबसे ज्यादा ठेले

चांटापारा, दयालबंद, कुदुदंड, सरकंडा क्षेत्र में कई स्कूल संचालित हैं। इसके करीब ही सबसे अधिक पान ठेले हैं। इसमें स्कूलों बच्चों को भी तंबाकू-सिगरेट उपलब्ध करा दिया जाता है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...