बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई को दी जन्मदिन की बधाई.. प्रेस क्लब अध्यक्ष की मांग पर सीएम ने कहा- पत्रकारों को जल्द मिलेगी जमीन..

रमेश राजपूत

बिलासपुर– बिलासपुर जिले के मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई को जन्मदिन की बधाई दी, और प्रेस क्लब अध्यक्ष की मांग पर सीएम ने पत्रकारों के आवास के लिए जल्द जमीन देने का आश्वासन दिया। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई का आज 11 मई को जन्मदिन है, दिन शुरुआत घर में पूजा पाठ के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष ने प्रेस क्लब में आम लोगों के लिए पीने के शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध कराने फ्रीजर की शुरुआत की। इस मौके पर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, और आतिशबाजी के बीच जन्मदिन की खुशियां मनाई।

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पत्रकार साथी कवरेज के लिए सीपत पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी, इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष ने सीएम को अवगत कराया, कि पूर्व में सीएम से हुई चर्चा के मुताबिक बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आवासहीन पत्रकारों के लिए नई समिति रजिस्टर्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, श्री गहवई ने पत्रकारों के लिए जल्द जमीन देने की मांग दोहराई, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब की नई समिति को जमीन देने का आश्वासन देते हुए, कलेक्टर सौरभ कुमार व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जल्द प्रक्रिया पूरी करने कहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...