पचपेड़ी

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद पर मारपीट…कब्जे को लेकर पड़ोसियों ने किया ईट से हमला, दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोडाडीह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अरथ बाई लहरे, जो आवास पारा गोडाडीह की निवासी हैं और गृहणी होने के साथ मजदूरी का काम करती हैं, उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे वह अपने पति रामाधार लहरे के साथ अपने मकान की घेराबंदी के लिए सरिया से कॉलम खड़ा कर रही थीं। इसी दौरान उनके पड़ोसी बिन्दु पंकज और उसकी पत्नी पदमनी पंकज वहां पहुंचे और कॉलम को अपनी जमीन पर लगाने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। आरोप है कि बिन्दु पंकज ने ईंट से अरथ बाई के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोट आई और खून निकलने लगा। इस दौरान उनके पति के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना को प्रार्थी के बेटे शक्तिमान लहरे और ग्रामीण गोलू केंवट ने देखा तथा बीच-बचाव किया।
पुलिस ने मामले में बिन्दु पंकज और पदमनी पंकज के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से...