मल्हार

भेंट मुलाकात में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मल्हार को नही मिली कोई सौगात….नगर पंचायत के वासी हुए मायूस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को बता रहे कारण

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र नगर पंचायत मल्हार की एक बार फिर से उपेक्षा हुई है। क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन पर भी मल्हार के लिए विकास की घोषणा नही हुई। जिससे नगरवासियों में नाराजगी के साथ स्थानीय कांग्रेस नेताओं के प्रति गुस्सा भी निकल रहा है। लोगो का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से निरंतर मल्हार की उपेक्षा हो रही है। गुरुवार 11 मई को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल अपनी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत पहुचे थे जहां उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो व आम जनता की मांग पर विभिन्न घोषणाओ के साथ करोड़ो रुपयों का भूमिपूजन, लोकार्पण भी किया। उन्होंने सीपत व मस्तूरी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के साथ पचपेड़ी में कालेज, जयरामनगर में स्वामी आत्मानंद स्कूल, मस्तूरी में छात्रावास की सीट बढ़ाने, ग्राम कुटेला में पर्यटन स्थल बनाने सहित कई सौगाते क्षेत्र के गाँवों की दी। परन्तु बिलासपुर जिले के पर्यटन नगरी व पूरा संपदा से परिपूर्ण मल्हार के लिए कोई भी घोषणा नही की जिसके लिए नगरवासी स्थानीय जिम्मेदार प्रतिनिधियों को दोषी मान रहे है। लोगो को बड़ी उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के आने से क्षेत्र का लाभ होगा व यहाँ की बहूप्रतिक्षिय मांग कालेज, खेल मैदान, स्वामी आत्मानंद स्कूल, सड़क चौड़ीकरण, पर्यटन को बढ़ावा देने विशेष पैकेज सहित कई घोषणाएं करेंगे। परन्तु नगरवासीयो के सपने पर पानी फिर गया। जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति खासी नाराजगी देखी जा रही है। भाजपा मंडल महामंत्री रणजीत सिंह का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मस्तूरी विधानसभा के सीपत मे भेट मुलाकात कर क्षेत्रवासीयो को अनेक सौगात दिए हैं। नगर पंचायत मल्हार प्राचीन, ऐतिहासिक और धार्मिक देवनगरी है जो कि कांग्रेसियों की उपेक्षा का शिकार हैं। मल्हार के विकास के लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं दिया गया। नगर को पर्यटन अनुरूप बनाने की आवश्यकता, मेन गेट से लेकर मां डिडनेश्वरी मंदिर तक चौड़ीकरण, शासकीय कालेज, तहसील, खेल मैदान, तालाबों को सौंदर्यकरण करने सहित विभिन्न मांगे नगरवासियों की थी। राजकुमार वर्मा पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा मल्हार ने मुख्यमंत्री की घोषणा जिसमे देवनगरी नगर पंचायत मल्हारगढ़ का नाम तक नहीं, इसके लिए मल्हार के कांग्रेसियों की निष्क्रियता और अदुरदर्शिता को कारण बताया है। वही सांसद प्रतिनिधि सुशील चौबे का कहना है कि पूरे विधानसभा में एक मात्र नगर पंचायत को 1 रु. की न तो सौगात, न ही कोई घोषणा बहुत लोगो को उम्मीद थी कालेज , आत्मानंद स्कूल , खेल मैदान , कम से कम पूर्ण रूप से पर्यटन स्थल ही घोषणा होनी थी। मिथुन यादव कहते है कि जब तक मल्हार मे कॉलेज नही खुल जाता तब तक यहाँ विकास असंभव है। वही दूसरी तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त कहते है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मांग पत्र मस्तूरी एसडीएम को सौंपा गया था जिसमे कालेज की मांग के साथ मुख्य सड़क का चौड़ीकरण, पुरैना तालाब से डेम तक सीसी रोड, नदी किनारे के छोटे बड़े जंगल का उपयोग परिवर्तन तथा हायर सेकेंड्री स्कूल की अधूरी बिल्डिंग को पूरा करने मांग पत्र था, उनका कहना है कि हो सकता है कि हमारी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुँचाया ही नही गया होगा इसलिए घोषणाएं नही हुई। बहरहाल अब इन सबके बीच स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी चल रही है। जिसको स्थानीय कुछ नेता भी मानते है। उनका कहना है कि जानबूझकर मल्हार को उपेक्षा का शिकार बनाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ...