कोटा

महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भेजी राखी, कहा- बहनों के खातिर उपहार स्वरूप हमारी मांगों को पूरा कर दीजिए…

प्रेम सोमवंशी

कोटा-प्रदेश में अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए एक नई तरकीब निकाली है। रक्षाबंधन आते ही मुख्यमंत्री को राखी भेजने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी के माध्यम से महिला अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने सीएम भूपेश बघेल को भाई बनाकर अपनी मांग को पूरा करने का उपहार मांग रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी राज्य में 11 वर्षों से काम कर रहे स्कूल सफाई कर्मचारियों को प्रति माह 2 हजार वेतन दिया जाता है। उक्त राशि का भुगतान उन्हे 4 से 5 महीने में एक बार किया जाता है। जिससे निराश महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को राखी भेजकर उपहार के रूप में स्कूल सफाई कर्मचारियों को पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर हर माह समय पर वेतन देने की मांग की है। कर्मचारियों की माने तो छत्तीसगढ़ के बाहर से पिछले वर्ष मई जून और जुलाई में मजदूरों के लिए स्कूलों को क्वाटडाईन सेंटर बनाया गया है। ऐसे में स्कूलों में मजदूरों को देखभाल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही साफ- सफाई की जिम्मेदारी उन्हे दी गई है। उक्त माह का वेतन भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों के द्वारा शिक्षा मंत्री ,श्रम मंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री और विधायक शैलेश पांडे के साथ वित्त विभाग मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बाद भी अब तक वेतन नहीं दिया गया है इसे देखते हुए प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष छाया साहू, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी भारती बाला दुबे, धनेश्वरी देवांगन , तारानी कश्यप, ललिता,सहित अन्य महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम राखी भेजकर उपहार में पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान का उपहार मांगा है। जिसमें प्रांत अध्यक्ष संतोष खाण्डेकर, मीडिया प्रभारी शेखर बैशवाड़े व प्रदीप वर्मा ने 15 अगस्त तक मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज