बिलासपुर

सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों को ढ़ाई महीने से नही मिला वेतन…..अब काम बंद धरना देने की तैयारी में बेबस कर्मचारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में संचालित सरकारी शराब दुकानों के प्लेसमेंट कर्मचारी दो महीने से बिना वेतन काम कर रहे हैं। दरअसल इन कर्मचारियों को प्लेसमेंट एजेंसी ने वेतन नहीं दिया है। एजेंसी की मनमानी से तंग आकर कर्मचारियो ने मगंलवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दें कि शराब दुकानों में ठेका पद्दति के समाप्त होने के बाद सरकार के द्वारा प्रदेश भर में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से शराब दुकान चलायी जा रही है और प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा सभी दुकानों में युवकों की भर्ती की गई, लेकिन अब यहां काम करने वाले कर्मचारी पिछले करीब ढ़ाई माह से पेमेंट नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। जिले के देशी और विदेशी शराब दुकानों में 400 कर्मचारी काम रहे है। शराब दुकान के कर्मियों का कहना है कि सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शराब दुकान में काम करते हैं,

लेकिन पिछले करीब ढाई माह से इन्हें पेमेंट नहीं मिल सका है। पेमेंट नहीं मिलने से अब उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्लेसमेंट एजेंसी के अधिकारियों से बात करने पर मात्र आश्वासन ही मिल रहा है। अब उनके सामने करो या मरो वाली स्थिति निर्मित हो गई है। उन्होनें साफ कहा है। की आगामी दो दिनों में वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वह काम बंद का धरने पर बैठ जायेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...