बिलासपुर

रिटायर्ड शिक्षक के घर पीछे के रास्ते घुसे चोर.. नगदी और सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर हुए फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हांफा में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक भागवत प्रसाद श्रीवास के घर बीती रात अज्ञात चोर पीछे के रास्ते घर में घुसे और आलमारी का लॉक खोलकर नगदी, सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए, रात लगभग 3 बजे जब प्रार्थि कि पत्नी उठी तो देखा दरवाजा खुला हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी, जिन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सामान बिस्तर पर फैला हुआ था, वही आलमारी में रखे सामान को देखे तो सोने का हार, झुमका, मंगल सूत्र, चैन, अंगूठी 02 नग, सोने का टॉप्स 03 नग, चांदी का पायल 01 जोडी, चांदी का पायल छोटा 06 नग, चांदी का बिछिया 06 जोडी, चांदी का कमरबंद 02 नग,चांदी का कटोरा चम्मच एवं नगदी रकम 10000 रूपये सहित लगभग ढाई लाख का माल नही था, जिसकी शिकायत प्रार्थि ने थाने पहुँचकर सुबह की है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...