महासमुंद

माता – पिता और दादी की गुमशुदगी दर्ज कराने वाला बेटा ही निकला हत्यारा….हत्या कर सेनेटाइजर से जलाई थी लाश…हैरान करने वाली घटना

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले से एक हैरान कर देने वाले हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है, जिसमें माता पिता और दादी की हत्या कर आरोपी चैन की जिंदगी जीने की शुरुआत कर चुका था, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इस तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया। मामले में जब आरोपी से पूछताछ की गई थी चौकाने वाले कारण सामने आए है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुटका थाना सिंघोड़ा निवासी उदित भोई उम्र 24 वर्ष ने दिनांक 12.05.23 को प्रातः 10ः10 बजें थाना आकर सूचना दी कि उनके पिताजी प्रभात भोई पिता अंतर्यामी भोई उम्र 53 वर्ष निवासी पुटका दिनांक 08.05.2023 के सुबह ईलाज कराने रायपुर जा रहा हूूॅ कहकर पत्नी सुलोचना भोई उम्र 47 वर्ष एवं अपनी माॅ झरना भोई उम्र 75 वर्ष के साथ घर से निकले है जो आज तक घर वापस नही आये है।

सूचना पर थाना सिंघोड़ा में गुम इंसान क्रमांक कायम कर ढूंढना प्रारंभ किया गया। थाना सिंघोड़ा की टीम गुम इंसानो की पता तलाश कर रही थी कि गुम इंसान प्रभात कुमार भोई का दूसरा बेटा अमित कुमार भोई जो पं जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है अपने घर ग्राम पुटका आया तो उनके चाचा पंचानन भोई ने उसे बताया कि तुम्हारे पिता प्रभात भोई, माॅ झरना बाई एवं दादी सुलोचना भोई दिनांक 08.05.2023 से घर पर नही है। जिसकी सूचना थाना सिंघोड़ा में देकर तुम्हारा बड़ा भाई उदित भोई गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया है। अमित कुमार भोई अगले दिन सुबह चाचा पंचानन भोई के साथ अपने घर ग्राम पुटका गया तो घर पर बड़ा भाई उदित भोई नही था, घर के बाड़ी तरफ गया तो बाड़ी में कुछ जलाने का निशान देखा।

जला हुआ राख को हटाया तो उसमें मानव हड्डी के टुकडे़ पड़े मिले। अमित कुमार पूरे घर को चेक किया तो हाल के दिवाल पर खून के छिटे तथा बाडी में स्थित बाथरूम में खून जैसा धब्बा, बाड़ी में जलाने का निशान, बगल में एक छोटे से गड्ढे में राख का ढेर था, घर से पिता, माता एवं दादी गायब थे। यह सब देखकर अमित कुमार को कुछ अनहोनी होने का संदेश हुआ और अविलंब थाना सिंघोड़ा आकर इसी सूचना दिया। प्रार्थी की सूचना पर थाना सिंघोड़ा की टीम तत्काल ग्राम पुटका पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तो बाड़ी में जलाने का निशान, राख के ढ़ेर में हड्डी, घर के हाल एवं बाथरूम में खून की छिटे देखा गया। घटनास्थल पर मिलने साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया गुम इंसान प्रभात भोई, झरना बाई एवं सुलोचना बाई का संदेहास्पद मृत्यु होना एवं आरोपी द्वारा साक्ष्य छिपाने का भरसक प्रयास करना प्रतीत हो रहा था। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारीयो को दिया गया,

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर शेख आरिफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा तीन व्यक्तियो का अचानक गायब हो जाना व उनके घर में जला हुआ मानव हड्डी, हाल में खून के छिटे, घर में हुये जघन्य अपराध हत्या की जांच के लिए अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु अधिकारी (पु) महासमुंद अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना सिंघोड़ा एवं सायबर सेल से टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम अलग-अलग दिशा में कार्य कर उनकी परिवारिक दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त किया तो पता चला कि गुम इंसान प्रभात भोई घर में पत्नी झरना माॅ सुलोचना बाई एवं पुत्र उदित भोई के साथ रहते थे। प्रभात भोई का छोटा लड़का अमित कुमार भोई मेडिकल काॅलेज रायपुर में पढ़ाई कर रहा है। बड़ा लड़का उदित भोई नशे का आदि है अनुकंपा नियुक्ति और पैसे की बात को लेकर आये दिन माता-पिता एवं दादी से वाद-विवाद करते रहता था। उदित भोई को हिरासत में लेकर बाड़ी में क्या जलाना, राख में मिलें हड्डी के टुकडे़ किसका है, दिवालो पर खून के छिंटे किसका है, माता-पिता एवं दादी का होने संबंधी पूछताछ किया गया तो पुलिस को गुमराह करने लगा और गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस की टीम के द्वारा तथ्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ किया तो वह अंततः टूट गया व अपना अपराध छीपा नही सका और अपने माता-पिता एवं दादी की हत्या करना स्वीकार करते हुये बताया कि घटना दिनांक के पूर्व में हुये रूपयें-पैसे को लेकर

पिता प्रभात भोई के बीच झगड़ा विवाद होने के कारण माता-पिता से नाराज होकर अपने कमरे में सो गया था। दिनांक 07-08.05.2023 के दरम्यानी रात्रि करीबन 02-03 बजें के मध्य जब उठकर देखा तो इनके माता-पिता एवं दादी कमरे में सो रहे थे। जिसका फायदा उठाकर जान से मारने की नियम से अपने पास रखे हाॅकी स्टीक से पिता प्रभात भोई, माता झरना बाई एवं दादी सुलोचना बाई की सिर में प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया और शव को बाड़ी में बने बाथरूम के तरफ रखा दिया तथा घटना के दो दिन बाद दिनांक 10-11.05.23 को तीनों के शव को घर में रखे लकड़ी से जला दिया। शव को जलाने के बाद बचे राख एवं हड्डी को वही पास एक छोटा गढढ़ा में दबा दिया था। हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने हेतु घर को अच्छी तरह सफाई कर दिया था और अपने पिता प्रभात भोई को जिन्दा बताने हेतु उनके फोन-पे के माध्यम से खरीदारी कर रहा था,

किन्तु पुलिस से कुछ भी छिपा नही पाया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हाॅकी स्टीक, सेनेटाइजर, लाईटर को दिवाल पलंग के अंदर छिपाकर रखा था जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 45/23 धारा 302, 201 भादवि0 का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा निरी केशव कोशले, थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक, थाना प्रभारी पिथौरा शिवानंद तिवारी, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि प्रकाश नंद प्रआर भोज कुमार पटेल आर हेमन्त नायक, शुसांत बेहरा, चितरंजन प्रधान, चम्पलेश ठाकुर, छत्रपाल सिन्हा, बसंत, संजय, धर्मेन्द्र साहू, यश ठाकुर, विरेन्द्र बाघ एवं टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01- उदित कुमार भोई पिता प्रभात भोई उम्र 24 वर्ष सा. पुटका थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...