बिलासपुर

शहर की दो आत्मानंद स्कूलों में इस साल से शुरू होंगी नर्सरी कक्षायें

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले में 11 अंग्रेजी माध्यम और 01 हिन्दी माध्यम के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन किया जा रहा हैै। शासन की मंशा के अनुरूप जिले के दो स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार उ.अं.मा.वि. तारबाहर बिलासपुर एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाला लाजपतराय खपरगंज बिलासपुर में इसी सत्र 2022-23 से नर्सरी की कक्षायें प्रारंभ की जा रही है। जिला शिक्षाा अधिकारी ने बताया कि नर्सरी कक्षाओं हेतु नर्सरी शिक्षिकों की संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन हेतु केवल नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों को आनलाईन आवेदन करना होगा। जिले के पोर्टल bilaspur.gov.in में जाकर विज्ञापन का विस्तृत प्रारूप देख सकते हैै तथा दिये गयें लिंक में आवेदन कर सकते हैै। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2022 तक है। आफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी डी. के. कौशिक ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की दोनों आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में नर्सरी कक्षा का संचालन बिलासपुर जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से किया जाएगा। नर्सरी में प्रवेश हेतु 01 सितम्बर 2022 से आवेदन लिया जायेगा, जिसमें 31 मई 2022 कि स्थिति में साढ़े चार वर्ष से साढ़े पॉच वर्ष के मध्य आयु के बालक बालिकाएं पात्र होगें।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी