कोटा

पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला…मरा हुआ समझकर हुआ फरार, गंभीर हालत में पत्नी को पहुँचाया गया हॉस्पिटल

रमेश राजपूत

कोटा – मायके में रह रही पत्नी को साथ चलने के लिए बोल रहे पति ने गुस्से में आकर आज सुबह उस पर जानलेवा हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगांव में सुबह 6 बजे के लगभग घात लगाकर बैठे पति ने पत्नी पर घर से निकलते ही ताबड़तोड़ , चापड से हमला कर दिया और अपनी पत्नी को मरा हुआ समझकर फरार हो गया, आनन फानन में परिजनों ने उसे गंभीर हालत में कोटा हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ से उसे सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। ग़ौरतलब है कि पत्नी निर्मला यादव उम्र 55 वर्ष अपने पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर अपने मायके में आकर रह रही थी, जिसे उसका पति रामनारायण यादव बार बार साथ चलने जिद कर रहा था,

लेकिन उसकी पत्नी निर्मला इंकार कर रही थी, शनिवार की सुबह जब पत्नी निर्मला 6 बजे के करीब घर से शौच के लिए बाहर निकली तो पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी पति रामनारायण ने धारदार हथियार चापड़ से उस पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे निर्मला के सिर और गर्दन में गहरी चोटें आने से वह खून से लथपथ होकर वही निढाल हो गई। जिसे मरा हुआ समझकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन घायल महिला को लेकर कोटा हॉस्पिटल पहुँचे जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया, उनका गंभीर हालत में उपचार किया जा रहा है। इधर मामले की सूचना कोटा पुलिस को भी दे दी गई है जो अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...