बिलासपुर

मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, कलेक्टर की अपील-मवेशियों की जान को खतरे में न डालें, दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी, अतिरिक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच टीम गठित

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने तखतपुर तहसील के ग्राम मेड़पार में गायों की मौत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिले के ग्रामीणों और पशु पालकों से अपील की है कि वे पशुओं को ऐसी परिस्थिति में न रखें जिससे दम घुटने या महामारी से उनकी जान को खतरा हो।
कलेक्टर डॉ. मित्तर ने बताया है कि तखतपुर विकासखंड के ग्राम मेड़पार में ग्राम पंचायत के एक पुराने जर्जर भवन में कुछ ग्रामीणों ने मवेशियों को अंदर डाल दिया था। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने बताया है कि घुटन के कारण लगभग 45 गायों की मौत हो गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जीवित मवेशियों को उपचार के बाद बचा लिया है। जिन मवेशियों की मौत हुई उनको दफना दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लेते हुए पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 13 तथा आईपीसी की धारा 429 के तहत अपराध दर्ज कराया है। इसके अलावा अतिरिक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में जांच के लिये एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें जो लोग भी दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी