छत्तीसगढ़बिलासपुर

परिंदों के लिए सिंकोरे और गौ माता के लिए कोटना का निशुल्क किया गया वितरण

कोटना 80 नग और 400 पछियों के सिकोरा 35 मटके का वितरण किया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

गर्मी आते ही सभी प्यास से व्याकुल होने लगे हैं। क्या इंसान क्या पशु और क्या परिंदे। प्यास से सब बेहाल है । इंसान तो फिर भी अपने लिए व्यवस्था कर लेता है लेकिन मासूम परिंदे और मूक पशुओं के लिए अगर इंसान व्यवस्था ना करें तो उनके लिए ये गर्मी का मौसम बिता पाना लगभग नामुमकिन है । खैरियत इस बात की है कि अब भी इस समाज में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो इनके बारे में भी सोचते हैं। भारती का क्रांति मंच के तत्वाधान में सिंकोरे, पानी के पात्रों का वितरण का कार्य किया जाता है ।जिसने सिम्स के सामने की दुकानों में पानी के मटके व पक्षियो के लिये पानी के सिकोरे व गौमाता के लिये पानी का कोटना का वितरण किया गया ।

कोटना 80 नग और 400 पछियों के सिकोरा 35 मटके का वितरण किया

समिति ने लोगो से लक्ष्मी नारायण मंदिर से एक संकल्प लिया की पानी के पात्र को रोज भरेंगे ।
आज 43 डिग्री तापमान में लोगो से निवेदन किया कि इस नेक कार्य मे आप जुड़े ।। आज पानी की आवश्यकता सभी को हैं
लोगो से निवेदन किया गया अपने घर और दुकानों के आगे पानी के पात्र रखे

इस अवसर पर रश्मि बुधिया जी,श्रीकांत गिरी जी,ओम माखीजा जी,पुष्पदन्त शर्मा जी,हप्पू खान जी,बजरंग अग्रवाल जी,विपुल शर्मा, कल्याण आश्रम से वरिष्ठ जन,गोपालकृष्ण,घनश्याम शर्मा,विष्णु दुबे,प्रप्पन मिश्रा,लखन शर्मा, विकास शर्मा,नरेंद्र यादव,संदीप शर्मा,रवि शर्मा,संजय साहू,शिल्पी केडिया,पवन,सामन्त शास्त्री,अजय ठाकुर,राजेश चौबे,प्रियांशु शर्मा,सवर्ण उपाध्याय, अजीत तिवारी, निहाल राके, अंकित तिवारी,प्रिंश, आयुष,आशीष त्रिपाठी,चंद्रेश प्रताप सिंह,मनीष मंगलानी,मयंक जांगड़े,अविनाश मधुकर, देवेश मिश्रा आदि गौसेवक भारतीय गौकान्ति मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,