छत्तीसगढ़रायगढ़

मुख्यमंत्री बनकर कर पहली बार रायगढ़ पहुंचे बघेल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगे नजर आए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाते नजर आए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल ने आम सभा को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं ।उन्होंने यहां बघेल सरकार के 60 दिनों की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि हमने जो वादा किया था उसे केवल 2 घंटों में पूरा किया। किसानों की कर्ज माफी की बात हो या फिर 25 सो रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने की बात ,कांग्रेस ने दोनों वादों को पूरा किया है, जबकि भाजपा सरकार ने तीन सो रुपए बोनस और 21 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने की बात कही थी।

जिसे उन्होंने कभी पूरा नहीं किया। 21 दिसंबर 2018 को चुनाव नतीजे आने के बाद शपथ ग्रहण होने के 2 घंटे में ही अपने वायदों को हमने पूरा किया है। उन्होंने प्रदेश में अराजकता की बात कहते हुए कहा कि आज अगर कोई पत्रकार अनिल जैन या अमित शाह से सवाल पूछता है तो उन्हें कांग्रेसी बताया जाता है । केंद्र की मोदी सरकार पर भी आरोपों की बौछार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी ने काला धन वापसी का वादा किया था लेकिन आज तक किसी के भी खाते में 15 लाख र रुपए नहीं आए ,ना ही अच्छे दिन आए है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को जुमले बाजों की सरकार बताया और यह भी दावा किया कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा सरकार को सबक सिखाया वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की हार होगी और सभी 11 सीटें कांग्रेस को हासिल होगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाते नजर आए।

error: Content is protected !!
Letest
जवान बेटे की मौत का गहरा आघात, माता-पिता ने भी चुना मौत का रास्ता, घर में फांसी पर झूलते मिले दोनों ... सीपत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव: सड़क हादसे में देरी से पहुंची एंबुलेंस, युवक की मौत के ... महाशिवरात्रि पर मल्हार शिवमय, पातालेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब, 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेले का भव्य शुभा... शनिचरी बाजार में अज्ञात चोरों का आतंक...सिलसिलेवार टूट रहे ताले, नगदी और सामानों की हो रही चोरी, आरो... पामगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी....स्पोर्ट्स बाईक में देशी शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 108 लीटर कच्ची... कार में अवैध गांजा लेकर घूम रहे 2 तस्कर धराए.... 51 किलो गांजा, 2 लाख नगद समेत 32 लाख का माल जब्त, तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज,