मस्तूरी

मस्तूरी विधायक ने सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन, पंचायत वासियों ने जताया आभार

उदय सिंह

मस्तूरी – विधानसभा के ग्राम सोनसरी में 24 लाख की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बांधी ने कहा कि व सड़कों के निर्माण कार्य के लिए सोनसरी वासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसे आज पूरा किया गया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है।और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है उन्होंने कहा विकास के लिए जनप्रतिनिधि को चाहिए कि सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चले और जनता के बीच जाकर विकास का कार्य चिन्हित करते हुए कार्य करें।

उन्होंने कार्य एजेंसी से आग्रह पूर्वक कहा कि इस निर्माण कार्य अच्छे ढंग व तेजी से काम कराए।आज कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य रामलाल पैकरा, बसंतपुर सरपंच राम लाल कश्यप, सोनसरी सरपंच प्रतिनिधि दशोदा पटेल उपसरपंच जिवेन्द्र साहू भूतपूर्व सरपंच खिलावन लाल पटेल बाबूराम, बिसाहू पैकरा ग्राम के पंच साहेब लाल पटेल बजरंग पटेल धनसाय पटेल उदय पटेल बिग एस पटेल बिंदा पटेल छोटेलाल पटेल कुलदीप साहू जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विधायक बांधी के प्रति जताया आभार

आज ग्राम सोनसरी पहुंचे मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के प्रति सोनसरी के ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया और कहा कि हमारे द्वारा लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी जिसे आज पूरा कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,