सक्ती

शशि कपूर और सुनील दत्त चढ़े पुलिस के हत्थे…रकम दोगुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी को दे चुके है अंजाम,

रमेश राजपूत

सक्ति – रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी शशि कपूर और सुनील दत्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी फिरेन्द्र साहू पिता सुकलाल साहू उम्र 50 वर्ष निवासी बडेरबेली थाना मालखरौदा तथा अन्य 4 ब्यक्ति के द्वारा थाना मालखरौदा में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ग्राम बडेरबेली के सुनील दत्त शतरंज पिता कार्तिक राम शतरंज उम्र 31 वर्ष तथा उसका भाई शशि कपूर शतरंज पिता कार्तिक राम शतरंज उम्र 41 वर्ष दोनो के द्वारा रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर गाँव के ही सतीश कुमार चन्द्रा से 3,80,000-/ रूपये, सुरेन्द्र कुमार चन्द्रा से 1,50,000- / रूपये, राम कुमार साहू से 85,000- / रूपये, पूरन साहू से 55,000 / रूपये, राज कुमार चन्द्रा से 1,65,000 / रूपये, तथा फिरेन्द्र साहू से 2,20,000- / रूपये अलग-अलग किस्तों में तथा अलग-अलग माध्यम से कुल 1055000-/ रूपये लेकर तथा रकम वापस न कर रकम का स्वयं उपभोग कर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 भादवि का अपराध दर्ज कर जांच की गई, जिसमें एसपी अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी सुनील दत्त शतरंज और उसके भाई शशि कपूर शतरंज दोनों को तलाश कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक राजेश पटेल, उनि सीपी कवर, सेत राम पटेल, हरीश चन्द्रा, अशोक साहू, शत्रुहन साहू, तथा अशोक टण्डन का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...