मरवाही

23 दिनों से लापता महिला को पुलिस ने रतलाम से किया बरामद, भूलवश पहुँच गईं थी मध्यप्रदेश, रोगी कल्याण समिति ने पहुँचा दिया था अस्पताल

डेस्क

मरवाही- थाना क्षेत्र के कोटमी की रहने वाली गनेशिया बाई 22 नवम्बर को अपनी बेटी के घर जाने बस से निकली थी, जब वह तय समय के बाद भी घर नही पहुँची तो परिजनों ने मरवाही थाने में गुम इंसान की शिकायत दर्ज कराई, जिन्हें रतलाम मध्यप्रदेश की रोगी कल्याण समिति के प्रयासों से मरवाही पुलिस ने 23 दिनों बाद बरामद कर लिया है। दरअसल कुछ दिनों बाद मरवाही थाने में रतलाम की एक रोगी कल्याण समिति से कॉल आया और बताया गया कि यहां के हॉस्पिटल में लोहारी की गनेशिया नामक महिला भर्ती है, जिसके बाद मरवाही थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने इस बात की तस्दीक की व बात सही पाया,

मरवाही थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पेंड्रा रोड प्रतिभा पांडे व एसडीओपी पेंड्रा रोड अशोक वाडेगावकर को दी जिन के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने एक टीम बनाई,जिसमें हरनारायण पाठक ,दीपक मरावी व कमलेश जगत को जिम्मेदारी देकर उन्हें रतलाम मध्य प्रदेश रवाना किया गया। जहां से गुमशुदा महिला को सकुशल वापस मरवाही ले आया गया।

error: Content is protected !!
Letest
19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप