बिलासपुर

तालाब में फिसलकर गिरा ग्रामीण, इलाज के दौरान मौत…कोनी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

बिलासपुर – बारिश के मौसम में तालाब में नहाना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। फिसलन के चलते तालाब में गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरताल की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरताल निवासी चमरू यादव पिता सोनसाय यादव 40 वर्ष, रविवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव के सरकारी तालाब में नहाने गया था। लगातार बारिश के कारण तालाब की सतह काफी फिसलन भरी हो गई थी। चमरू जैसे ही तालाब की ओर बढ़ा, उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में गिर गया।घटना के वक्त तालाब के पास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने चमरू को पानी में गिरते देखा और तत्काल बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर इलाज के लिए तुरंत बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टरों ने चमरू यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोनी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा किया। इसके बाद सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,