बिलासपुर

शहर में लगातार टूट रहे ताले…अज्ञात चोरों की नजर सुने मकानों पर, फिर तोरवा क्षेत्र में 2.50 लाख की हुई चोरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर देवरीखुर्द निवासी प्रार्थी राहुल निषाद के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 48 हजार रुपए नगदी, सोने चांदी के जेवरात सहित लगभग 2.50 लाख रुपए के माल पर अपना हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल निषाद इमलीपारा में कार एसेसरीज की दुकान संचालन करते है जिनका घर देवरीखुर्द के विजय नगर में है, बीते 27 मई को प्रार्थी अपने परिवार सहित जैजैपुर चले गए थे, जहाँ 30 मई को प्रार्थी को उसके साले ने फोन कर बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हुई है, तब प्रार्थी वापस अपने घर आया तो देखा कि घर के सामने का ताला टुटा है अंदर जाकर देखा तो बेडरूम की आलमारी खुली हुई थी,

जिसके अंदर रखे सोने का 01 तोला का सिक्का, बच्चे का सोने का बाली, सोने का मंगलसुत्र, सोने का पायल, सोने का हार, सोने का लाकेट, वजनी करीबन 03 तोला, चांदी का पायजब 01 जोड़ा, पैर का पायल चांदी का 07 जोड़ा बच्चे का, चांदी का कमरबंद 01 नग, चांदी का बिछिया 05 जोड़ी, बच्चे का चांदी का कंगन, चांदी का झुमका, वजन 50 तोला, नगदी रकम 48000/रू कुल किमती 02 लाख 50 हजार नही थे, मामले में प्रार्थी ने चोरी की शिकायत तोरवा थाने में की है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,