बिलासपुर

तोरवा थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर दंपति से लूट…दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर– तोरवा थाना अंतर्गत हेमू नगर रेलवे लाइन के पास अज्ञात दो युवकों ने दंपति से चाकू की नोंक पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रार्थी जितेन्द्र तांडी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र तांडी निवासी हेमू नगर रेड डायमंड होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 9 मई 2025 की रात लगभग 12 बजे वे अपनी पत्नी गुड्डी बाग के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे थे। जब वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि रायपुर जाने वाली ट्रेन विलंब से है, जिसके चलते दोनों पैदल होटल लौट रहे थे। रात्रि करीब 1:30 बजे जब वे रेलवे तोरवा ओवरब्रिज से पहले पहुंचे, तब दो अज्ञात युवक मिले जिन्होंने ऑटो की पेशकश की। मना करने के बावजूद दोनों युवक उनका पीछा करने लगे। जब दंपति सुनसान हेमू नगर रेलवे लाइन के बगल की सड़क से होते हुए हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे, तभी उनमें से एक ने चाकू निकाला और धमकी देते हुए जितेन्द्र की पत्नी से मोबाइल लूट लिया। लूटा गया मोबाइल वीवो कंपनी का था, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...