बिल्हा

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था आरोपी…अपहरण, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में हुई गिरफ्तारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मुस्कान अभियान के तहत बिल्हा पुलिस ने घर से गायब हुई नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है। मामले में बिल्हा पुलिस ने नाबालिग को भगा कर लेजाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के परिजनों ने लड़की के 18 मई को घर से अचानक गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थीं। जिसके बाद से ही बिल्हा पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की तखतपुर तेदुवा मुर्तिपारा चौकी जूनापारा निवासी यूगल किशोर खाण्डे के साथ नाबालिग लड़की को देखा गया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी यूगल किशोर खाण्डे की खोजबीन शुरू की। जिसके ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां आरोपी को नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी युगल किशोर खांडे के द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करना पाया गया। जिसपर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, प्र आर 1412 बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक सचिन नामदेव, संतोष मरकाम, दिनेश पटेल, म आर 854 बृंदा अवस्थी, रोशनी चतुर्वेदानी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...