बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसा :- तेज रफ़्तार कार बिलासपुर- रायपुर हाइवे पर अनियंत्रित होकर खंबे से टकराई….जिला आबकारी अधिकारी की हुई मौत, पत्नी गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें जिला आबकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ अधिकारी की मौत हो गई है वही उनकी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे के करीब बिलासपुर – रायपुर हाइवे पर भोजपुरी टोल प्लाजा से लगभग 1 किलोमीटर पहले स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 HV 5421 किसी बाइक सवार को बचाने के दौरान तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर खंबे से जा टकराई और पलट गई,

कार में सवार पति पत्नी को हिर्री पुलिस द्वारा सरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ पति को मृत घोषित कर दिया गया वही पत्नी को गंभीर हालत के मद्देनजर रायपुर रिफर कर दिया गया।

मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने मृतक की पहचान विष्णु साहू 31 वर्ष के रूप में की है जो बिलासपुर में जिला आबकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ थे, वही उनकी पत्नी भूपिका साहू 30 वर्ष है, जो बिलासपुर से रायपुर जा रहे थे,

लेकिन रास्ते मे उनके साथ यह सड़क हादसा हो गया है। मृतक विष्णु साहू रायपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के भाई है,

जो डीईओ के पद पर बिलासपुर में 3 महीने पहले ही पोस्टिंग पर आए थे।

error: Content is protected !!
Letest
किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज बिलासपुर: शिव टॉकीज चौक पर स्कूटी सवार युवती से झपटमारी.. अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अ... रतनपुर का गौरव बने दिव्यांशु जायसवाल...UPSC में चयनित होकर क्लास-1 अधिकारी बने, क्षेत्रवासियों में ह... भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,