बिलासपुर

गैरेज में पुलिस का छापा…चोरी की बाइक खपाने की आशंका से की गई कार्रवाई, 32 गाड़िया बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- चोरी की बाइक खपाने के मामले में जिले के कबाड़ियो के बाद अब बाइक गैराज के मैकेनिक भी इस काम को करने लगे है। एक ऐसे ही मामले में सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू टीम ने शहर के बीचों बीच संचालित गैरेज के मैकेनिक को 32 चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की अग्रसेन चौक स्थित अनवर गैरेज में चोरी का मोटर साइकिल खरीद कर कटिंग करने और मॉडिफाई कर बेचने का काम किया जा रहा है।

एसीसीयू टीम बिलासपुर और थाना सिविल लाइन पुलिस ने सयुक्त रुप से गैरेज में छापा मारा जहा कुल 32 चोरी की बाइक बरामद की गई है। इसमें मामले में गैरेज संचालक तालापारा निवासी शेख अनवर और विनोबा नगर निवासी जावेद खान के पास उक्त गाड़ियो के कोई भी दस्तावेज नहीं थे। जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,