भिलाई

इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट की घटना…कुछ ही देर में आग में राख हुई गाड़ी

रमेश राजपूत

भिलाई – प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर के ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है, जिसमें ब्लास्ट के बाद आग लग गई और गाड़ी कुछ ही समय मे जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना भिलाई हाउसिंग बोर्ड स्थित कैलाश नगर के एकता चौक की है। वाहन मालिक विश्वनाथ जायसवाल के अनुसार आज सुबह मंगलवार 4 बजे अपनी टू व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज पर लगाया था। थोड़ी देर बाद एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर उनके साथ उनका पूरा परिवार भी सहम गया । ब्लास्ट के साथ जॉय कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर धू-धू कर जलकर ख़ाक हो गया , इस हादसे के दौरान घर के सभी लोग सोए हुए थे, स्कूटी के बाजू में ही खड़ी कार भी आगजनी की इस घटना में जल गई। हालांकि कार का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ईधर ब्लास्ट होने के बाद घर वालों की नींद खुली और तत्काल उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही भिलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी