मस्तूरी

सीपत : सुखरीपाली में नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जन चौपाल आयोजित….ग्रामीणों ने नशा मुक्त, सुरक्षित और जागरूक गांव बनाने का लिया संकल्प,

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड अंतर्गत ग्राम गतौरा के सुखरीपाली में नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर एक जागरूकता जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना रहा। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मस्तूरी डीएसपी लाल चन्द मोहले ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की सूचना निर्भीक होकर पुलिस को दें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।

मस्तूरी थाना प्रभारी अजरूद्दीन अजहर ने साइबर अपराधों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आजकल फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी और ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करने, ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा संदेह होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली।

अधिकारियों द्वारा ग्राम को नशामुक्त बनाने के लिए महिला कमांडो दल गठित करने का आह्वान किया गया, जिससे महिलाएं आगे आकर समाज में जागरूकता फैलाएं। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक गांव बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जनपद सदस्य रेवा शंकर साहू, एएसआई शिवचंद्रा,गतौरा सरपंच मीना वस्त्रकार जनपद सदस्य वीरेंद्र साहू पंधी सरपंच कुमारी बाई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी