बिलासपुर

देर रात रेलवे स्टेशन के पास मारपीट और लूट का मामला….10 से 12 अज्ञात आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पीड़ित पहुँचा थाने

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे स्टेशन के गेट के पास मारपीट और लूट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में लिखित शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 12 निवासी पवन छाबड़ा 11 जून की रात सिम्स में भर्ती अपने पिता को खाना खिलाकर अपने साथी के साथ घर वापस लौट रहे थे, जो स्टेशन के बाद गुटखा लेने रुके इसी दौरान नशे में धुत्त 10 से 12 लोग बेवजह विवाद करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गई, जब पीड़ित ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पवन छाबड़ा के अनुसार उनका मोबाईल तोड़ा गया है जेब में रखे 8200 रुपए भी निकाल लिए गए, जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रविवार की देर रात घटी इस घटना से पीड़ित सकते में है वही किसी और के साथ ऐसी घटना न हो लिहाज़ा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...