सीपत

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार… मध्यप्रदेश से लड़की हुई बरामद

उदय सिंह

सीपत– नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की को पुलिस ने मध्यप्रदेश से बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले नाबालिग लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी की उनकी बेटी 27 अप्रैल 2023 को घर से अचानक गायब हो गई। जहा पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की नाबालिग लड़की को एक व्यक्ति के साथ देखा गया है। वही साइबर पुलिस ने उक्त व्यक्ति की जानकारी जुटाई। जिसमें पता चला की आरोपी मध्यप्रदेश के सिंगरौली में है जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर टीम भेजी जहाँ सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत गुडी निवासी अर्जुन खरे को नाबालिग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके अपहरण के बाद उसे अपनी पत्नी के रूप में रखा हुआ था। जिसके साथ वह लगातार दैहिक शोषण करता था। इस मामले में सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सहायक उपनिक्षक युगल किशोर शर्मा प्र. आर. 11 प्रफूल सिह आर, 417 अभिषेक पटेल की विशेष भुमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...