मुंगेली

जमीन विवाद में समझौता कराने वाले व्यक्ति पर नाराज पक्ष ने किया हमला…10 से 15 युवकों ने की बेरहमी से मारपीट

टेकचंद कारड़ा

मुंगेली – ग्राम बरेला में जमीन विवाद को लेकर 2 दिन पहले दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति द्वारा बीच-बचाव किया गया था बीच-बचाव करने वाले युवक और उसके साथियों पर नाराज पक्ष ने शुक्रवार को हमला कर दिया और युवको को अधमरा होते तक पीटा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम बरेला निवासी दिलीप पटेल और नितेश पटेल के बीच आपसी जमीनी विवाद 2 दिन पहले हो रहा था ।

जिसमें दोनों पक्षों में हो रहे विवाद को देखते हुए ग्राम बरेला निवासी सरोज यादव ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था पर इस समझौते को लेकर नितेश पटेल नाराज था और आज 16 जून को सुबह 11:00 बजे पंजाब नेशनल बैंक के पास नितेश पटेल और उसके साथियों ने दिलीप पटेल के साथ मारपीट की इसके बाद दिलीप पटेल ने इसकी शिकायत जरहागांव थाने में दर्ज कराई जरहागांव थाने में शिकायत दर्ज होने की बात की जानकारी नितेश पटेल को मिलने पर

वह नाराज होकर 10 से 15 युवकों के साथ दोपहर लगभग 1.30 बजे ग्राम बरेला देसी शराब दुकान के पास पहुंचा जहां सरोज यादव अपने साथियों के साथ अपनी दुकान के पास बैठा हुआ था तभी नितेश पटेल, जावेद खान, छोटू खान एवं अन्य 10-15 युवक वहां पर पहुंचे और वहां पर बैठे सरोज यादव,ललित यादव,दिलीप पटेल,नरेद्र यादव सभी लोगों के साथ हाथ मुक्का, डंडे से मारपीट की

और सरोज यादव की दुकान में रखे सामान को इधर-उधर फेंक दिया और दुकान में तोड़फोड़ कर दी युवक तब तक मारपीट करते रहे जब तक 2 लोग अधमरा नहीं हो गए थे इसके बाद वह वहां से भाग गए सूचना मिलने पर जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने में जुट गई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 को सूचना दी और घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,