बिलासपुर

बाइक सवार दंपति से लूट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार….सकरी क्षेत्र में हुई थी लूटपाट की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीते दिनों बाइक सवार दंपत्ति से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। वही घटना में शामिल 2 आरोपी अब भी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार परसदा निवासी धरम सिंह कुर्रे 14 जून को अपने पत्नी के साथ तनौद से अपने घर परसदा के लिये निकले थे। जब वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी के सामने मेन रोड परसदा के पास पहुॅचे थे तभी पीछे से आ रहे 02 मोटर सायकल सवार युवकों ने उनपर हमला करते हुए ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह चलती बाइक से गिर गए जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उनके पास रखें 25 हजार नकद सहित मोबाइल फोन और अन्य सामग्री को लूटपाट कर वहां से फरार हो गए थे। जिसकी लिखित शिकायत सकरी थाने में प्रार्थी ने दर्ज कराई थी मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर सकरी पुलिस जांच कर रही थी।

तभी उन्हें जांच में पता चला की नया बाजार पारा सकरी निवासी दीपक यादव के साथ 5 अन्य युवकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। जिसपर पुलिस ने दीपक यादव और सकरी निवासी लच्छी उर्फ यशवंत लोहार सहित दो अपचारी बालक को गिरफ़्तार किया है। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। और बताया हैं की उनके साथ मनोज सूर्यवंशी उर्फ उस्ताद और अमन सतनामी भी घटना में शामिल थे। जिनकी खोजबीन पुलिस कर रही है। उक्त मामले में सकरी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जब्त बाइक के साथ अन्य लूट के सामानों को बरामद कर लिया है। वही आरोपियों और अपचारी बालको को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पी. आर साहू, सउनि उदयमान सिंह, उमेश उपाध्याय, आरक्षक सुमंत कश्यप, अमित पोर्त, जय साहू, कलेश्वर यादव, संजय बंजारे और मालिक राम साहू की विशेष भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR