बिलासपुर

VIDEO: विधानसभा चुनाव :- कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में निकली फ्लैग मार्च की टीम….बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा पूरे शहर में पैदल एवं गाड़ियों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आज होने वाले दुर्गा विसर्जन एवं आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शहर में शांति कायम रखना, असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना, किसी भी अप्रिय घटना को होने से पूर्व रोकना एवं आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना है। फ्लैग मार्च पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर शहर में प्रमुख हिस्सों सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, सिटी कोतवाली, देवकीनंदन चौक, मुक्तिधाम चौक, आर के पेट्रोल पंप चौक, महामाया चौक, नेहरू चौक, महाराणा प्रताप चौक, व्यापार विहार, मैग्नेटो मॉल, अग्रसेन चौक से वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुआ। 

सभी अधिकारियों द्वारा गोल बाज़ार से देवकीनंदन चौक तक पैदल मार्च भी…

फ्लैग मार्च में कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस (सिटी कोतवाली)  पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइंस) संदीप पटेल, उप पुलिस अधीक्षक कृष्णा पटेल, उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, एसडीएम बिलासपुर डॉ. सुभाष सिंह राज, एसडीएम सूरज साहू, एसडीएम बजरंग वर्मा सहित सभी पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा लगभग 200 से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR