सक्ती

दर्दनाक सड़क हादसा :- अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी ठोकर….मौके पर ही तीनों की हुई मौत, मृतकों में 2 सगे भाई

देवेंद्र निराला

सक्ती – एक बार फिर सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है। हादसे में मरने वालों में 2 सगे भाई है, जिन्हें अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रनपोटा निवासी युवक अनिल चौहान 21 वर्ष को शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग की किडनैपिंग के मामले में पकड़ा था। ऑपरेशन मुस्कान के तहत उसे हिरासत में लिया गया था। वो इस मामले में संदेही था। पुलिस उसे हसौद थाने लेकर आई थी।

रातभर वो यहीं लॉकअप में रहा। शनिवार को पुलिस ने संदिग्ध अनिल चौहान को छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने बड़े भाई शनि चौहान 25 वर्ष और एक अन्य युवक वैष्णव 26 वर्ष के साथ अपने गांव रनपोटा लौट रहा था। अनिल, शनि और वैष्णव तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।

हसौद थाने से रनपोटा जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल तीनो सड़क पर तड़प रहे थे, जहाँ राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद तीनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,

पुलिस ने कहा कि तीनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक का पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,