तखतपुर

फोटो, वीडियो स्टूडियो में हुई चोरी का हुआ खुलासा…24 घंटे में ही पकड़े गए चोर, माल बरामद

निलेश धनकर

तखतपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम नगोई में हुई चोरी को पुलिस ने जल्द ही सुलझाते हुए, 2 नाबालिग सहित 3 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से चोरी के माल को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार नगोई निवासी चंद्रप्रकाश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह विडियों शूटिंग का काम करता है 19 जून की रात वह दुकान बंद कर सो गया उसके बाद सुबह उसकी मां ने जानकारी दी कि दुकान खुला हुआ है और ताला टुटा हुआ है और जब जाकर देखा तो दुकान से सोनी हैंडकैमरा डीएलएसआर सहित 2 लाख 24 हजार रूपए का माल अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए थे, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया था। एस डी ओ पी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि आरोपी आजाद नगर निवासी करन राज सूर्यवंशी उम्र- 19 वर्ष एवं अन्य दो नाबालिक आजाद नगर के ही है, जिनसे 2 लाख 80 हजार का माल जप्त किया गया है, करन ने आजाद नगर मे बर्तन चोरी को भी स्वीकार किया चोरी के खुलासे मे थाना प्रभारी एस आर साहु, ए एस आई संजय बरेठ, आकाश निशाद,मोहम्द अली की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...