मस्तूरी

संभाग कमिश्नर भीम सिंह पहुँचे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के निरीक्षण पर….मतदान केंद्रों का जायजा लेकर दिए निर्देश

उदय सिंह

मस्तुरी – बिलासपुर संभागायुक्त भीम सिंह ने आज जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने विद्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्र 175 एवं 176 के बीएलओ से मतदाताओं के संबंध में एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह कार्य पूरी सजगता के साथ पूर्ण करने और पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने कहा।

कमिश्नर ने मतदान केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं जैसे दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैम्प, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था एवं शौचालय संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। संभागायुक्त ने एसडीएम से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के बारे में मतदान केंद्र और मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली।

एसडीएम श्री शर्मा ने बताया कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 334 मतदान केंद्र है। कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 91 हजार 777 है। सभी वर्ग के मतदाताओं के लिए समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्रों में रैम्प का निर्माण किया गया है। केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है। इस अवसर पर उपायुक्त अर्चना मिश्रा, अखिलेश साहू, मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...